शाह ने किये लालबागचा राजा के दर्शन

 

संवाददता , मुंबई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज शहर में दो प्रमुख गणेश मंडलों में दर्शन किए जिसमें एक गणेश मंडल उनकी पार्टी के नगर इकाई प्रमुख के इलाके में है. 10- दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान मुंबई की दिनभर की यात्रा में शाह भगवान गणेश के दर्शन के लिये सबसे पहले भाजपा विधायक एवं पार्टी के नगर प्रमुख अशीष शेलार की अगुवाई वाले बांद्रा पश्चिम स्थित गणपति मंडल पहुंचे।
बांद्रा में भाजपा प्रमुख के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे, राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े और शेलार मौजूद थे. इसके बाद वह ‘लालबागचा राजा’ गए. मध्य मुंबई के लालबाग इलाका में स्थापित ‘लालबागचा राजा’ सबसे चर्चित सार्वजनिक गणपति प्रतिमा है.
रविवार को बाद में शाह राज्य के प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ बैठक में भी शामिल होने वाले हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी एक पुस्तक का भी विमोचन करने वाले हैं. इस बीच, मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन किये और पूजा अर्चना की.