जेल में बने कोर्ट में राम रहीम की सुनवाई शुरू

 

रोहतक। रेप केस में फंसे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाने के लिए जज जेल में पहुंच गये हैं। जानकारी के अनुसार जेल में कोर्ट लगाया गया है। इससे पहले हेलीकाप्टर से जज को जेल में बने कोर्ट परिसर में पहुंचाया गया। सीबीआई के भी वकील और राम रहीम के वकील के बीच कुछ ही देर में कार्रवाई शुरू होगी। जानकारी के अनुसार राम रहीम को 10 साल की सजा हो सकती है।