सपा को भरोसा: पूर्वांचल में बढ़ेगी ताकत

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि कल पूर्वांचल के मुख्यकेन्द्र आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किसानों और नौजवानों को सम्बोधित करते हुए उनसे परिवर्तन की नई ताकत बनकर उभरने का आह्वान किया। वैसे भी पूर्वांचल परिवर्तनों के कई कथानकों का गवाह बना है और आजमगढ़ ने इसमें अपनी प्रमुख भूमिका निभाई है। पूर्वांचल के इस भूभाग पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह विशेषतया गर्व करते थे। बात 1974 की है जब विधानसभा चुनावों में चौधरी चरण सिंह जी ने गाजियाबाद में अपनी पार्टी प्रत्याशी युवा नेता राजेंद्र चौधरी की चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि आजमढ़, जौनपुर, गाजीपुर, जनपदों में मेरे प्रति वही लगाव है जैसा पश्चिमी जनपदों में है। इन चुनावों में चौधरी साहब को भारी सफलता मिली थी। आजमगढ़ की धरती वही हैं जहां चौधरी चरण सिंह के भरोसेमंद साथी श्री राम बचन यादव रहे है। श्री राम बचन यादव 1967 में संयुक्त विधायक दल की सरकार में, जब श्री चरण सिंह मुख्यमंत्री थे, मंत्री थे। वह 1980 ई0 में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। ठीक वैसा ही भरोसा श्री अखिलेश यादव का आजमगढ़ पर है। 30 अगस्त 2017 को उनकी सभा में उमड़े जनसैलाब ने अखिलेश जी के विश्वास को पुख्ता किया है। इधर कई दशकों में इतना उत्साहित जनसमुदाय देखने को नहीं मिला। श्री अखिलेश यादव के मंच पर पहुंचते ही तुमुल हर्षनाद के साथ संपूर्ण वातावरण जिंदाबाद के नारों से गंूज उठा। श्री अखिलेश यादव का यहां मुख्यमंत्री से जननेता के रूप में परिवर्तित नेतृत्व दिख रहा था।