राहुल की ताजपोशी तय: सोनिया भी तैयार

नई दिल्ली। राहुल गांधी आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के जरिए पार्टी अध्यक्ष बनना पसंद करेंगे। राहुल अगले महीने ही कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। राहुल ने हाल ही में कहा था कि अगर पार्टी उनसे कहती है तो वह अध्यक्ष बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक वरिष्ठï कांग्रेस नेता के अनुसारराहुल द्वारा पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालना कांग्रेस के लिए गेम चेंजर साबित होगा। उन्होंने कहा, राहुल जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। यह पार्टी के लिए अच्छा होगा, साथ ही देश के लिए भी अच्छा होगा। कांग्रेस में हर किसी को लगता है कि इसमें (राहुल के अध्यक्ष बनने में) देरी हुई है। अब राहुल संगठन चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। वह सिर्फ चुनाव प्रक्रिया के जरिये ही अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनना चाहेंगे।कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यों में आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के इस महीने तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद हर स्तर पर चुनाव होंगे। जब मोइली से पूछा गया कि क्या राहुल अगले महीने तक कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, शायद, हां। कांग्रेस की संभावनाओं को बेहतर करने के लिये क्या कुछ किये जाने की जरुरत है, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद राहुल को एक निश्चित समय अंतराल के अंदर पार्टी के राज्य प्रभारियों को लेकर बदलाव करने चाहिए और राज्यों में संगठन की हालत को जमीनी स्तर पर बदलना चाहिए।