मार्शल अर्जन सिंह का निधन

 

नयी दिल्ली। भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का आज निधन हो गया। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिंह (98) भारतीय वायुसेना के एक मात्र अधिकारी थे, जिनकी पदोन्नति पांच सितारा रैंक तक हुई थी। उन्हें आज सुबह सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और वायु सेना प्रमुख बी एस धनोवा ने अस्पताल का दौरा किया था। भारतीय सैन्य इतिहास के नायक रहे सिंह ने 1965 की लड़ाई में भारतीय वायुसेना का नेतृत्व किया था। पाकिस्तान ने 1965 में ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम शुरू किया जिसमें उसने अखनूर शहर को निशाना बनाया, तब सिंह ने साहस, प्रतिबद्धता और पेशेवर दक्षता के साथ भारतीय वायु सेना का नेतृत्व किया।