खुलासा: राम रहीम करता था हनीप्रीत से सेक्स

 

चंडीगढ़। राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के बारे में उसके पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान विश्वास गुप्ता ने राम रहीम और उसकी बेटी हनीप्रीत के बीच रिश्ते की कई परतें खोल दी हैं। इन खुलासों में विश्वास गुप्ता ने राम रहीम पर भी कई आरोप लगाए हैं।
विश्वास गुप्ता के मुताबिक, राम रहीम कहता था कि हनीप्रीत को बेटी बनाया है तो वह रात में घर पर भी रह सकती है। हनीप्रीत और राम रहीम मिले हुए थे। हनीप्रीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी भी नहीं है। राम रहीम ने हनीप्रीत का कोई लीगल अडॉप्शन नहीं किया था। विश्वास ने आगे बताया कि मैंने हनीप्रीत और राम रहीम को एक साथ एक आपत्तिजनक स्थिती में देखा है। राम रहीम और हनीप्रीत दिन में करीब 23 घंटे साथ ही रहते थे। हनीप्रीत को रोकने के लिए राम रहीम बुखार का बहाना भी बनाता था।
विश्वास ने कहा कि राम रहीम जेल में होने के बावजूद भी बहुत पावरफुल है। आज मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा हूं लेकिन जब मैं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वापस जाऊंगा तो फिर आप लोगों को दिखूूंगा भी या नहीं, पता नहीं। विश्वास गुप्ता ने सीधे तौर पर कहा कि राम रहीम और हनीप्रीत के बीच काफी समय से करीबी संबंध थे। विश्वास ने आरोप लगाया कि हनीप्रीत केवल नाम के लिए उसकी पत्नी थी, रहती वह राम रहीम के साथ ही थी। विश्वास ने बताया कि राम रहीम ने यह सारा खेल बिग बॉस के नाम से शुरू किया। विश्वास के मुताबिक हनीप्रीत और राम रहीम की उम्र में महज 13 साल का फर्क है। राम रहीम ने दुनिया को दिखाने के लिए हनीप्रीत को बेटी बना रखा था जबकि खुद उसके सामने दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे।
28 दिनों तक चले इस खेल में राम रहीम खुद बिग बॉस बन कर बैठ गया। सारा कुछ फेमस टीवी शो बिग बॉस जैसा होता था। इसमें गलती करने वालों को बिग बॉस के कमरे में जाकर राम रहीम के सुमिरन की सजा दी जाती थी। पहली गलती पर सजा दस मिनट की होती, दूसरी पर बीस, तीसरी पर चालीस और बाद में सजा इसी तरह बढ़ते रहती थी। विश्वास ने बताया कि एक तरफ तो लोग गलती करने से बचते वहीं हनीप्रीत ने पहले ही दिन से इतनी गलतियां कर दीं कि वह एक तरह से हमेशा राम रहीम के कमरे में ही रहती। विश्वास ने बताया कि उस समय राम रहीम का कुछ ऐसा असर था कि मामला गड़बड़ लगने के बावजूद वह उसपर शक नहीं कर रहा था। बिग बॉस से शुरू हुआ यह किस्सा आगे भी जारी रहा। विश्वास के मुताबिक वह केवल कहने के लिए हनीप्रीत का पति था, लडक़ी हमेशा राम रहीम के साथ ही रहती थी। इस बीच राम रहीम ने हनीप्रीत को गोद लेने का ऐलान कर दिया और अपनी मुंहबोली मझली बेटी का दर्जा भी दे दिया।
विश्वास के मुताबिक इसके बाद भी हनीप्रीत और राम रहीम का खेल बंद नहीं हुआ। राम रहीम विश्वास को अपने साथ ही रखता था, उसे दामाद की तरह सम्मान भी दिलवाता था, लेकिन हनीप्रीत को अक्सर अपने साथ रखता। विश्वास ने बताया कि यात्रा के दौरान कभी होटल में रुकना पड़ता तो राम रहीम ऐसे दो कमरे चुनता जो अंदर से जुड़े होते। दुनिया की नजर में मैं और हनीप्रीत एक कमरे में रहते और राम रहीम दूसरे कमरे में, लेकिन रात को हनीप्रीत उसी के बिस्तर पर चली जाती।