भागवत की सलाह: रोहिंग्या पर फैसला सोच समझकर

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में दशहरा रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कश्मीर के अलावा समान नागरिक संहिता और म्यांमार की रोहिंग्या शरणार्थी समस्या का जिक्र किया। डोकलाम में भारत की रणनीति और धैर्य की भी संघ प्रमुख ने अपने भाषण में तारीफ की। इस दौरान भागवत ने मोदी सरकार के भ्रष्टाचार पर उठाए गए कदम की सराहना की। समाज में यही चर्चा है कि ऐसा काम हो रहा है और यह भी होना चाहिए, ऐसी चर्चा कहीं नहीं है कि काम नहीं हो रहा है।
जम्मू और लद्दाख के साथ पहले सौतेला व्यवहार किया गया। 2-3 महीने पहले कश्मीर में स्थितियां अनिश्चित थीं, लेकिन जिस तरह से अलगाववादियों से निपटा गया है, पुलिस और सेना को पूरा कंट्रोल दिया गया, वह सराहनीय है।