सिक्किम और अरुणाचल जायेंगी सीतरमन

 

नई दिल्ली। डोकलाम में चीन से विवाद खत्म होने के बाद रक्षा मंत्री सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर जाने वाली हैं, जहां वह रक्षा तैयारियों का जायजा लेंगी। दोनों राज्य चीन के साथ रणनीतिक लिहाज से बेहद अहम हैं।
सूत्रों ने बताया है कि निर्मला सीतारमन 7 अक्टूबर को सिक्किम जाएंगी, जबकि 8 अक्टूबर को वह अरुणाचल प्रदेश में होंगी। मंत्री के साथ आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत भी होंगे। गौरतलब है कि भारत (सिक्किम), भूटान और चीन की सीमाओं के जंक्शन पर स्थित डोकलाम में सडक़ बनाने को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद हाल में सुलझा है।