नांदेड़ में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले: बीजेपी की हालत पस्त

 

महाराष्ट्र । नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली है। कुल 81 सीटों में से कांग्रेस को 71, भाजपा को छह, शिवसेना को एक सीट मिली है। वहीं, एक सीट निर्दलीय के नाम रही। जबकि दो सीटों के नतीजे आने अभी बाकी हैं। कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) खाता खोलने में भी नाकाम रहीं। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। वह जीत से काफी उत्साहित हैं। शाम को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनका यह उत्साह झलक रहा था। उन्होंने इस बाबत कहा कि कहा कि लोगों ने आज कांग्रेस का समर्थन किया है। कांग्रेस की यह जीत लोगों को समर्पित है।
नांदेड़ महानगर पालिका में मतदान से पहले यहां भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों सहित खुद सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जमकर प्रचार किया। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख चव्हाण करीब तीन सप्ताह तक यहीं डेरा जमाए रहे। प्रचार के लिए यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां आ चुके थे। साल 2012 में हुए मतदान में कांग्रेस ने 81 सीटों में से 41 पर कब्जा किया था। जबकि 12 सीटें जीतकर शिवसेना दूसरे स्थान पर रही थी। ओवैसी की ढ्ढ तीसरे नंबर रही, जिसने 11 सीटें जीतीं। वहीं भाजपा महज दो सीट जीतने में कामयाब रही।