निकाय चुनाव: सूची जारी होते ही बिछने लगी चुनावी गोटियां

 

लखनऊ। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव के लिए 16 मेयर व 637 अध्यक्षों की सीटों का आरक्षण गुरुवार की देर रात जारी कर दिया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर नगर व गाजियाबाद मेयर की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। लखनऊ मेयर की सीट पिछली बार अनारक्षित थी।प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने 16 नगर निगम में मेयर, 199 पालिका परिषद व 438 नगर पंचायतों में अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। स्थानीय निकाय निदेशालय में 20 अक्तूबर तक इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। नगर विकास विभाग इसके बाद सीटों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी करेगा। इसके आधार पर निकाय चुनाव होगा।पालिका परिषद की 199 अध्यक्षों की सीटों में नौ सीटें एससी महिला, 16 एससी, 18 ओबीसी महिला, 35 ओबीसी, 40 अनारक्षित महिला तथा 81 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। इसी तरह 438 नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटों में 19 एससी महिला, 36 एससी, 1 एसटी महिला, 40 ओबीसी महिला, 70 ओबीसी तथा 86 अनारक्षित महिला व 178 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं।यूपी में पिछला निकाय चुनाव मेयर की 12 सीटों पर कराया था। इस बार मेयर की 16 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। मेयर की सीटों में मथुरा व मेरठ की सीट एससी के लिए आरक्षित की गई है। इसमें मेरठ की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है। फिरोजाबाद, वाराणसी, सहारनपुर व गोरखपुर की मेयर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित की गई है। इसमें फिरोजाबाद व वाराणसी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रखी गई है।
लखनऊ, कानपुर नगर व गाजियाबाद मेयर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा आगरा, इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी व फैजाबाद की मेयर की सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। इस बार सहारनपुर, फिरोजाबाद, मथुरा व फैजाबाद नगर निगम में मेयर की सीटों के लिए पहली बार चुनाव हो रहा है।
अमेठी गौरीगंज पालिका परिषद सीट एससी महिला के लिए आरक्षित
सीतापुर मिश्रिख एससी महिला
सीतापुर खैराबाद ओबीसी
सीतापुर लहरपुर ओबीसी
सीतापुर महमूदाबाद ओसी
सीतापुर शहर अनारक्षित
सीतापुर बिस्वा अनारक्षित
श्रावस्ती भिनगा अनारक्षित
बाराबंकी नवाबगंज महिला
गोंडा शहर महिला
बलरामपुर शहर महिला
बलरामपुर उतरौला अनारक्षित
अंबेडकर नगर अकबपुर महिला
अंबेडकर नगर जलालपुर ओबीसी महिला
गोंडा करनैलगंज ओबीसी पिछड़ा
गोंडा नवाबगंज अनारक्षित
गोंडा शहर महिला
सुल्तानपुर शहर महिला
हरदोई मल्लांवां ओबीसी
हरदोई सांडी ओबीसी
हरदोई संडीला ओबसी
हरदोई शहर अनारक्षित
हरदोई शाहबाद महिला
हरदोई पिहानी अनारक्षित
हरदोई बिल्ग्राम अनारक्षित
अंबेडकर नगर टांडा ओबीसी महिला
फैजाबाद रुदौली ओबीसी
बहराइच नानपारा ओबसी
बहराइच शहर महिला
रायबरेली शहर महिला
उन्नाव शहर महिला
उन्नाव गंगाघाट महिला
उन्नाव बांगरमऊ अनारक्षित