जेटली ने थपथपाई अर्थव्यवस्था की पीठ

 

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज प्रेस कॉनफ्रेंस कर भारतीय अर्थव्यवस्था की सरहाना की। अरुण जेटली ने कहा कि तीन साल से भारत सबसे तेजी से बढ़ रहा है। भारत सबसे तेजी से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था है। बड़े बदलाव लंबे वक्त के लिए फायदेमंद हैं। जेटली ने कहा कि सरकार चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है। अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर पीएम मोदी के साथ बैठक हुईं है। सरकार इन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष गर्ग ने भी भारत की अर्थव्यवस्थ की तरीफ की। सुभाष ने कहा कि महंगाई में लगातार गिरावट आई है और विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। नोटबंदी के बाद जीएसपी सबसे बड़े सुधारों में से एक है। वित्त सचिव अशोक लवास ने ऐलान किया कि भारतमाला प्रोग्राम के तहत 34,800 किलोमीटर सडक़ बनाई जाएगी। 2022 तक बनेगी 83,000 किमी की सडक़ बनाई जाएगी।