भारत-रूस सम्बंधों पर याद आये राज कपूर

 

 

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने भारत और रूस के संबंधों पर विचार-विमर्श के दौरान जाने-माने अभिनेता एवं फिल्म निर्माता राज कपूर की रूस में लोकप्रियता का जिक्र किया।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक सोशल मीडिया सत्र ‘आस्क द स्पोकपर्सन’ में आज रूकी हुई सार्क प्रक्रिया के संबंध में कहा कि एक सार्थक प्रगति केवल तभी हो सकेगी जब विश्वास, सुरक्षा और ‘‘आतंक मुक्त’’ माहौल बने।भारत के रूस के साथ संबंधों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वहां राज कपूर की लोकप्रियता कायम है जो दोनों देशों के बीच ‘‘समय की कसौटी पर खरे संबंधों’’ को प्रतिबिंबित करता है। इससे पूर्व उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस तरह के विचार विमर्श दो महीनों में एक बार आयोजित होंगे।