डॉन दाउद की प्रापर्टी बाल दिवस पर होगी नीलाम

 

मुंबई। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल दाउद इब्राहिम की संपत्तियों की नीलामी 14 नवंबर को होने वाली है। ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि मुंबई स्थित उसके होटल रौनक अफरोज को हिन्दु नेता स्वामी चक्रपाणि खरीदेंगे। स्वामी चक्रपाणि का कहना है कि होटल को तोडक़र वहां सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा ताकि लोगों के मन से दाउद का डर खत्म किया जा सके। गौरतलब है कि मुंबई में 1993 में हुए सीरियल धमाके के सिलसिले में भारत को दाउद की तलाश है। अब सरकार की तरफ से उस पर कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। इसके तहत लंदन में स्थित उसकी संपत्तियों की भी नीलामी की जा चुकी है। अब मुंबई में मौजूद उसकी संपत्तियों की नीलामी 14 नवंबर को की जाएगी। इसके लिए पहले ही टेंडर देने वालों को डाक के जरिए अपनी दावेदारी भेजने के निर्देश दिए गए थे।
मुंबई में स्थित दाउद का होटल अफरोज जिसे दिल्ली जायका के नाम से भी जाना जाता है उसकी बोली लगाई जाएगी। खबरों के अनुसार हिन्दु नेता स्वामी चक्रपाणि उसे खरीदने जा रहे हैं। स्वामी उसे तोडक़र वहां सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाएंगे। बता दें कि स्वामी चक्रपाणि ने ही 2015 में हुई नीलामी में दाउद की कार खरीदी थी और सबके सामने उसमें आग लगा दी थी।