यूपी में तेज होगी प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा पाइपलाइन परियोजना

 

 

लखनऊ।भारत सरकार उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा पाइपलाइन परियोजना का संचालन एवं अन्य शहरी गैस वितरण परियोजना के संचालन तथा उत्तर प्रदेश में प्राकृृतिक पाइपलाइनों को बिछाने हेतु 9 हजार करोड़ रूपये के निवेश करेगा। भारत सरकार के सचिव, पेट्रोलियम केडी त्रिपाठी आज अपने अन्य वरिष्ठ अन्य अधिकारीगणों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार से शास्त्री भवन, लखनऊ में भेंट कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश में गहन ऊर्जा उद्योग को बढ़ावा में प्राकृृतिक गैस पाइपलाइनों की बहुत अहम भूमिका है। प्रदेश में गैस पाइपलाइनों को बिछाने हेतु भूमि की उपलब्धता नियमानुसार यथाशीघ्र प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करा दी जायेगी। इस पाइपलाइन से स्थापित उद्योगों की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से होगी, साथ ही साथ नये उद्योगों की स्थापना की संभावनाएं बढ़ेंगी। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 14 शहरों में गैस वितरण परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। प्रदेश के मेरठ, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, आगरा, बरेली तथा अन्य 27 जनपदों में बहुत जल्द ही गैस वितरण परियोजना हेतु पहले से ही सी.जी.डी परियोजनाएं संचालित हैं। औद्योगिक विकास रेग्युलेशन एक्ट-1951 के तहत उज्ज्वला गैस योजना के संचालन पर भी मुख्य सचिव ने सचिव, पेट्रोलियम द्वारा प्रस्तावित परियेाजनाओं के संदर्भ में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही नियमानुसार प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिये।