यूपी सरकार ने खरीदा 14.49 लाख मीट्रिक टन धान

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार दिसंबर के पहले सप्ताह तक 14.49 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद कर किसानों के खाते में 2250 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है। उप्र के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कहा कि अब तक हुई खरीद पिछले साल से 4 गुना है। सरकार ने अब तक धान पैदा करने वाले 1,68,112 किसानों के एकाउंट में भुगतान किया है।
उप्र में हो रही धान की खरीद के भंडारण बड़ी चुनौति है। जिसकी व्यवस्था के लिए मुख्य सचिव और भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक योगेन्द्र त्रिपाठी धान की खरीद एवं चावल भण्डारण पर बात हुई है। राजीव कुमार ने बताया कि किसानों से सीधे धान की खरीद की जा रही है। धनराशि का भुगतान किसानों खाते में हो रहा है। धान खरीद हेतु खोले गये प्रदेश में कुल 3298 क्रय केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधायें दी जा रही है। त्रिपाठी ने कहा है कि निगम के 132 क्रय केन्द्रों से 81,000 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है, जबकि निगम को 2 लाख मीट्रिक टन धान खरीदना है। चावल के भंडारण के लिए केन्द्रीय पूल के प्रदेश में 224 गोदाम है। जिसमें से 44 गोदाम भारतीय खाद्य निगम व बाकी उप्र राज्य भण्डारण निगम के 156 डिपो एवं केन्द्रीय भण्डारण निगम के 24 डिपो हैं।