आश्रम में छापेमारी: 40 लड़कियां छुड़ाई गयीं

दिल्ली। रोहिणी में विजय विहार स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में छापा मारकर महिला आयोग ने पुलिस की मदद से 40 लड़कियों को छुड़ाया है। छापेमारी के दौरान 14 दरवाजे तोडक़र इन लड़कियों को बाहर निकाला गया है। आश्रम में छापेमारी अभी जारी है, छापेमारी के दौरान समर्थकों ने पुलिस के साथ झड़प की। बता दें, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार देर रात पुलिस ने आश्रम में छापेमारी की थी। साथ ही, हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त समिति ने भी आश्रम का दौरा किया था। समिति ने बुधवार को हाईकोर्ट में जानकारी दी थी कि आश्रम में 100 से ज्यादा लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है। इनमें से ज्यादातर नाबालिग हैं। समिति का कहना था कि उन्हें वहां अच्छे हालात नजर नहीं आए। समिति को ठीक से आश्रम का निरीक्षण नहीं करने दिया गया।बता दें, समिति ने यह भी आरोप लगाया कि ‘आध्यात्मिक विश्वविद्यालय’ में बच्चियों को जानवरों की तरह लोहे की सलाखों के पीछे रखा गया था और वे कांटेदार बाड़े से घिरी हुई थीं। बच्चियों के नहाने के दौरान भी कोई निजता प्राप्त नहीं थी। हाईकोर्ट ने इस पूरी जानकारी को गंभीरता से लिया है। यह आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी वीरेंद्र देव दीक्षित नाम के बाबा चलाते हैं।