अखिलेश बोले: बातें बनाती है बीजेपी

लखनऊ। बीएस 4 के सपा में विलय और इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने के मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार यूपीकोका से डराना चाहती है। यह यूपीकोका विरोधियों को डराने के लिए है। सपा इसका विरोध सदन के साथ ही जनता के बीच करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक यूनिट बिजली बनाई नहीं, वह सिर्फ बातें बना रही है। बिजली का बिल बढ़ा दिया है। कहा कि लोकतंत्र से ध्यान हटाने की ताकत भाजपा के पास है। लोगों को बहका कर भाजपा वोट लेती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के आचरण और नीयत से नहीं लगता कि लोगों को न्याय मिलेगा। एनकाउंटर से कानून व्यवस्था नहीं सुधरी। भाजपा ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त किया है। भाजपा के लोग थाना चलाना चाहते हैं। यूपी डायल 100 से कानून व्यवस्था सुधरती, पर इसे खत्म कर रहे हैं। यूपी डायल 100 न्यूयार्क की व्यवस्था से ली गई थी। इसमें पांच मिनट में पीडि़त तक पुलिस पहुंचती थी। उन्होंने कहा कि काऊ सेंचुरी नहीं गायों की सेवा के लिए गोशाला होती है। उन्होंने इन्वेस्टर समिट पर कहा कि इन्वेस्टमेंट पर सरकार कोशिश करे।