वर्ष 2018: महिलाओं के लिए होगा खास

नए साल का आरंभ सोमवार के दिन हो रहा है। ज्योतिषियों की राय में यह वर्ष स्त्रियों के लिए खास होगा। बालाजी ज्योतिष संस्थान के पं. राजीव शर्मा बताते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2018 का मूलांक 2 है। अंक 2 चन्द्रमा का प्रतिनिधित्व करता है, सोमवार का दिन भी चन्द्रमा का है। ऐसे में नए साल में सभी पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहेगा, खासतौर पर स्त्रियों पर। पं. संजय पांडे बताते हैं कि नए साल का आगमन सर्वाथ सिद्घ योग प्रात: 7:14 से अपरान्ह 2:53 तक, अमृत योग प्रात: 11:44 से अगले दिन प्रात: 7:14 तक, अमृत सिद्घ योग भी प्रात: 7:14 से अपरान्ह 2:53 मिनट तक रहेगा। वर्ष 2018 में चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहेगा। चन्द्र जल तत्व की राशि कर्क का स्वामी है और इसकी त्रिकोण राशियां वृश्चिक और मीन है। अत: कर्क, वृश्चिक और मीन वालों के लिए यह वर्ष कुछ विशेष ही रहेगा। चन्द्रमा के देवता हैं भगवान शिव हैं। वर्ष 2018 में भगवान शिव की कृपा से शुभत्व में वृद्घि एवं अशुभता में कमी की जा सकती है।चन्द्रमा के देवता भगवान शिव होने के कारण जो जातक कालसर्प योग से प्रभावित हैं उन्हें गोचर में बन रहे काल सर्प योग के समय कालसर्प योग शान्ति कराना भी उचित रहेगा। कालसर्प योग की तिथियां प्रात: 5:30बजे, 20 जुलाई 2018 से 28 जुलाई 2018 सांय 5:30 बजे तक, प्रात: 5:30 बजे 10 अगस्त 2018 से 24 अगस्त 2018 प्रात: 3:25 मिनट तक, रात्रि 11:20 बजे 07 सितम्बर 2018 से 21 सितम्बर 2018 रात्रि 8:50 बजे तक एवं प्रात: 5:30 बजे 5 अक्टूबर 2018 से दोपहर 1:30 बजे 18 अक्टूबर 2018 तक हैं।