योगी का एलान: पुलिस आश्रितों को 25 लाख

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्यपालन के दौरान एक दुर्घटना में मुख्य आरक्षी जगरूप प्रसाद की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुलिस कर्मी के आश्रितों को 25 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इस सहायता में 20 लाख उनकी पत्नी व 5 लाख उनकी मां को प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। यह दुर्घटना फतेहपुर में हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।