योगी ने 27 लाख मजदूरों को दिये 611 करोड़

लखनऊ। कोरोना लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्यों के मनरेगा मजदूरों के लिए बड़ी मदद दी है। उन्होंने ने आज प्रदेश के 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में 611 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए है। सीएम ने लखनऊ से एक क्लिक के जरिए पैसे ट्रांसफर किए। इस दौरान सीएम योगी प्रदेश के मनरेगा मजदूरों से वीडियो कॉल में बात की।
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों का हाल जाना। इसी दौरान उन्होंने मजदूरों से कहा कि आपको घबराने की कोई जरूर नहीं है। आप लोगों को तीन महीन का राशन-पानी मुफ्त में दिया जाएगा।