भाजपा नेता विनोद सिंह और उनकी बेटी ने कायम की सेवा की मिसाल

सुल्तानपुर। जब दुनिया के 192 देश चायनीज वायरस से हलकान और मानवता कराह रही है, मदद के लिए कोई मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा कर आये तो राहत मिलती है। त्रासदी के इस दौर में मदद करने वाले कई है, लेकिन राजनीति के दायरे, अमीर गरीब, गांव शहर और अपने पराये की खांई तोड़ कर सुलतानपुर में पूर्व मंत्री विनोद सिंह और उनकी बेटी पलक सिंह ने जनसेवा अभियान की मिसाल पेश की है। पिता पुत्री, लाखों की संख्या में मॉस्क, सेनेटाइजर, सेनेटरी पैड, साबुन आदि के साथ ही हरी सब्जियां, भोजन के साथ हाजिर है। सेवा के इस व्रत में चुनाव क्षेत्र का दायरा आड़े नही आ रहा है। सामानों का वितरण लॉकडाउन के साथ शुरू करने के बाद से जारी है। दलों की सीमाएं तोड़ते हुए जिले के कांग्रेस, सपा, बसपा सभी के जिला अध्यक्षों को पर्याप्त समाग्री दी गई। प्रशासन के सभी अंगों को मास्क,सेनेटाइजर,साबुन सौंपें गए। जिले की डीएम सी इंदूमति, पुलिस प्रशासन, सरकारी अस्पताल को भरपूर मात्रा में मॉस्क और सेनेटाइजर दिये गए। जिला प्रशासन को छिडक़ाव के लिये 80 लीटर सेनेटाइजर और 400 लीटर हैंड सेनेटाइजर, जिले के मरीजों और तीमारदारों को 50 हजार मास्क सौंपें गए। बाहर से आने वाले श्रमिकों और फुटपाथ पर रहने वालों के लिये नगर कोतवाली को हर दिन 200 लंच पैकेट भेज रहें है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी बी एन त्रिपाठी के पास पहुंच कर 1000 ग्लब्स, मास्क और सेनेटाइजर दिया, ताकि इस कोविड 19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिये स्वास्थ्यकर्मियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने कमला नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी संस्थान के भवनों को भी जिला प्रशासन को इस महामारी में संदिग्ध संक्रमितों को आइसोलेट के लिये पहले ही सौंप चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड कार्यालय के सहायक अभियंता एस के सिंह को मास्क और सेनेटाइजर सौंपा। पुलिस लाइन के आर आई (प्रतिसार निरीक्षक) इन्द्रसेन सिंह 1600 मास्क दिये। कादीपुर के भाजपा नेता मोहित सिंह को पलक ने गरीबों में वितरण के लिये घरेलू समान, मास्क,सेनेटाइजर और साबुन के साथ साथ विजेथुआ महावीरन में बंदरों को खाने के लिये चना भी भरपूर मात्रा में दिया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर समाजसेवा में जुटी पलक सिंह का कहना है कि जरूरतमंदों और गरीबों तक जरूरी सामान अवश्य पहुंचे ताकि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस उद्देश्य के लिये लॉकडाउन किया है उसे पूरा किया जा सके। इस मुसीबत के समय मैं और मेरा पूरा परिवार तन मन धन से गरीबों और जरूरतमंदों के साथ हैं और हमेशा मदद के लिये तैयार हैं। लोग घर में रहें और केवल घर में रहे, तभी इस महामारी की चेन को तोड़ा जा सकता है और तभी अपना जिला सुरक्षित रह पायेगा। पलक ने ग्रामसभा के लिये 100-100 मास्क और 100-200 हैंड सेनेटाइजर बांटें हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा को करीब 500 मास्क, और लम्भुआ क्षेत्र से आये लोगों को 1800 मास्क और 200 शीशी सेनेटाइजर उपलब्ध कराया गया था। उत्तर रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के डॉ सुशील कुमार शर्मा,हिन्दू युवा वाहिनी के सत्यम सिंह, मोतिगरपुर प्रधान चंद्र मणि पांडेय समेत दर्जनों लोगों को वितरण के लिये 2000 मास्क और 200 शीशी सेनेटाइजर दिया गया। कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट के अधीन कमला नेहरू भौतिकी एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन करीब साढ़े तीन लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष और पूर्व मंत्री विनोद सिंह द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए का चेक पहले ही जमा करा दिया गया है। जिसके बाद संस्थान के अध्यापकों और कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है। भट्टी जरौली गांव में कोटे पर राशन लेने आई महिलाओं को भी पलक से अपने हाथों से मास्क सौंपा और उन्हें इसके फायदे भी समझाये। महिलाओं को मास्क देते समय पलक ने कहा परिवार की जिम्मेदारी आप सब की है और परिवार वालों की सुरक्षा के मद्देनजर कोरोना वायरस से बचाव के लिये आप लोग और घर सभी सदस्य को बिना मास्क या मुंह ढके न निकलने दें। सुबह हो या शाम, दोपहर हो रात, पिता विनोद सिंह की मुहिम को पूरा करने के लिये वे गांव गांव में सफर कर मास्क, सेनेटाइजर और साबुन का वितरण कर रही हैं। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के साथ साथ थोड़ी थोड़ी देर साबुन से हाथ धुलने के बारे में बताती नजर आ रही है।