ईटानगर जू 9 माह बाद खुला

ईटानगर (अरूणाचल प्रदेश)। ईटानगर चिडिय़ाघर करीब नौ महीने बाद बुधवार को एक बार फिर लोगों के लिए खुल गया।चिडिय़ाघर के क्यूरेटर रया फ्लैगो ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव और जैव विविधता) के निर्देश पर इसे दोबारा खोला जा रहा है।कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर 21 मार्च को इसे बंद कर दिया गया था।फ्लैगो ने बताया कि चिडिय़ाघर के कर्मियों और आगंतुकों को गृह मंत्रालय और ‘सेंट्रल जू अथॉरिटी’ की ओर से कोविड-19 के मद्देनजर जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।