केजरीवाल का वैक्सीन प्लान: पहले 51 लाख को टीका

नई दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली में पहले चरण में 51 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन के लिए चिन्हित किया गया है। उनके लिए कुल 1.02 लाख करोड़ डोज की जरूरत पड़ेगी। प्रत्येक व्यक्ति को दो डोज दी जाएंगी।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पहले चरण में 3 लाख स्वास्थ्यकर्मी, 6 लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स जिसमें पुलिस, सिविल डिफेंस, एमसीडी कर्मी व अन्य। इनके अलावा 50 साल से अधिक उम्र वाले और 50 साल से कम उम्र के वो लोग जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है, ऐसे करीब 42 लाख लोग हैं जिन्हें वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि बीमार लोगों को चिन्हित करने का काम लगभग अंतिम चरण में है।