यूपी कांग्रेस बोली: लोकतंत्र की उड़ रहीं है धज्जियां

लखनऊ। यूपी कांग्रेस कल से बुंदेलखंड में गोवंश और किसानों की दुर्दशा को लेकर ’गाय बचाओ, किसान बचाओ पदयात्रा’ करने जा रही है।
यह यात्रा ललितपुर की सौजना गौशाला से निकलकर बुन्देलखण्ड के सभी जिलों से होती हुई चित्रकूट में पवित्र मंदाकिनी नदी के तट पर समाप्त होगी जहां योगी सरकार की दुव्र्यवस्था द्वारा मारी गई गायों की अस्थियों का तर्पण किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, बाजीराव खाड़े, पूर्व सांसद प्रदीप जैन आदित्य समेत तमाम नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। यूपी में रोज लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। क्या उत्तर प्रदेश में किसानों के मुद्दे उठाना गुनाह है? खुद यूपी सरकार मान चुकी है कि गौशालाओं में गायों की मृत्यु हो रही है तो क्या गोवंश को बचाने की मांग उठाना क्या गलत है? यूपी में क्या कोई आवाज नहीं उठा सकता अब?प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि पूरे प्रदेश में गौशाला कत्लगाह में तब्दील हो गईं हैं। चारा पानी का प्रबंध न होने के चलते गौमाता तड़प तड़प कर दम तोड़ रहीं हैं। पूरे सूबे की गौशालाएं हिटलरी नाजी कैम्पों में तब्दील हो गयी हैं, जहां गौहत्या हो रही है।उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि योगी सरकार गौसंरक्षण नहीं गौहत्या कर रही है। प्रदेश भर से आ रही खबर दिल दहला देती है। योगी आदित्यनाथ को गौहत्या का प्रयाश्चित करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भगवा रंग त्याग और समर्पण का प्रतीक है योगी आदित्यनाथ उसे कलंकित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी यह भगवान श्रीकृष्ण का देश है और यहां गाय की दुर्दशा हो रही है, गायें मारी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि योगी कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में ललितपुर से पदयात्रा निकलेगी, यह यात्रा गोवंश और किसान को बचाने के लिए है। गायों की दुर्दशा और उनकी मौत के जिम्मेदारों पर कार्यवाही की जानी चाहिए। कांग्रेसजन शांतिपूर्वक पदयात्रा निकालेंगे, कांग्रेसजनों को नजरबंद करना और गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या है। यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि हम किसानों के बेटे हैं। इस मिट्टी और गाय से हमारा रिश्ता भावनाओं का है। भाजपा सरकार में किसानों और गाय दोनों की दुर्दशा हो रही है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।