बंगाल के बाद असम और तमिलनाडु जाएंगे नड्डा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में अपने चुनावी अभियान का आगाज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर अब असम और तमिलनाडु पर भी है। पश्चिम बंगाल में ‘एक मु_ी चावल’ कैंपेन की शुरुआत करने वाले और ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोलने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अब असम और तमिलनाडु का दौरा करने वाले हैं। सोमवार को जहां नड्डा असम में रहेंगे, वहीं 14 जनवरी को वह तमिलनाडु की यात्रा पर रहेंगे। मामले से परिचित लोगों ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि भाजपा ने तमिलनाडु में एआईएडीएमके के साथ 14 जनवरी को गठबंधन का ऐलान किया है। असम में भाजपा सत्ता में है। पार्टी ने हालिया बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया है और इसने पिछले चुनावों में सिर्फ एक की तुलना में नौ सीटें जीती हैं।। तिवा स्वायत्त परिषद (टीएसी) चुनावों में भी भाजपा ने 33 सीटें जीतीं। इस वजह से भाजपा के इरादे बुलंद हैं।