चीन की गुहार : अंधेरे में भटक गया था सैनिक

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पूर्वी लद्दाख में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच दो दिन पहले भारतीय सीमा में चीन का एक सैनिक पकड़ा गया था। चीन ने अब भारत द्वारा पकड़े गए चीनी सैनिक की तत्काल वापसी का आह्वान किया है। सेना के आधिकारिक पीएलए डेली द्वारा संचालित एक समाचार पोर्टल चाइना मिलिट्री ऑनलाइन ने शनिवार को कहा कि पकड़ा गया चीनी सैनिक “अंधेरे और मुश्किल भूगोल” के कारण भटक गया था।चीनी सेना ने कहा कि भारतीय सेना को दोनों देशों द्वारा किए गए प्रासंगिक समझौतों का सख्ती से पालन करना चाहिए। भारतीय सेना को खोए हुए सैनिक को वापस करने के लिए समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, ताकि दोनों देशों के बीच सीमा तनाव को कम करने और संयुक्त रूप से शांति बनाए रखने के लिए सकारात्मक कारकों को जोड़ा जा सके।
भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पूर्वी लद्दाख में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच दो दिन पहले भारतीय सीमा में चीन का एक सैनिक पकड़ा गया था। चीन ने अब भारत द्वारा पकड़े गए चीनी सैनिक की तत्काल वापसी का आह्वान किया है। सेना के आधिकारिक पीएलए डेली द्वारा संचालित एक समाचार पोर्टल चाइना मिलिट्री ऑनलाइन ने शनिवार को कहा कि पकड़ा गया चीनी सैनिक “अंधेरे और मुश्किल भूगोल” के कारण भटक गया था।चीनी सेना ने कहा कि भारतीय सेना को दोनों देशों द्वारा किए गए प्रासंगिक समझौतों का सख्ती से पालन करना चाहिए। भारतीय सेना को खोए हुए सैनिक को वापस करने के लिए समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, ताकि दोनों देशों के बीच सीमा तनाव को कम करने और संयुक्त रूप से शांति बनाए रखने के लिए सकारात्मक कारकों को जोड़ा जा सके।