नेता जी सुभाष बोस महान क्रांतिकारी नेता थे: बिजेद्र यादव

गाजियाबाद। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक,आजाद हिंद फौज के संस्थापक और जय हिंद का नारा देने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की 125 वी जयंती पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने नेता जी को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के महान क्रांतिकारी नेता थे उन्होंने अपना पुरा जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया। जिला प्रवक्ता सलीम सैफी ने नेता जी को याद करते हुए कहा कि नेता जी देश के युवाओं के आदर्श है। नेता जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रिम भूमिका निभाई। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेता जी को नमन किया। उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश जमदग्नि ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी की मृत्यु की जांच की जानी चाहिए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के अनमोल रतन थे। उन की रहस्यमई मृत्यु की जांच कर न्याय किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमोल वसिष्ठ,जिला उपाध्यक्ष मोहमद हनीफ चीनी,राकेश पाल,नरेंद्र त्यागी, ताज राणा आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।