किसान आंदोलन: कई पत्रकार और पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ इलाके में पुलिस और किसानों के संघर्ष में कई पत्रकारों को चोट आयीं हैं। वहीं कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गये हैं। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल और कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लग हैं। हालत यह हो गयी है कि आंसू गैस के गोले मीडियाकर्मियों पर भी किसान फेंक रहे हैं। हालत काफी खराब और किसान हर चीज तोड़ते हुए आग बढ़ रहे हैं और उन्होंने पुरानी दिल्ली की ओर रुख किया है।