आईटीओ में बवाल: एक किसान की मौत

नई दिल्ली। किसानों की ट्रैक्टर परेड ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है। दिल्ली के आईटीओ में बवाल के दौरान उत्तराखंड के रहने वाले एक व्यक्ति नवनीत सिंह के की मौत होने की खबर आ रही है। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतक नवनीत सिंह उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित बाजपुर गांव के रहने वाले थे। उम्र करीब 30 साल थी। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने शव को आईटीओ चौक पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया। गोली मारने वाले पुलिस कर्मी पर करवाई की मांग है।