दिल्ली हिंसा: 200 हिरासत में, 313 पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कल शहर में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में 200 लोगों को हिरासत में लिया। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ट्रैक्टर परेड में घायल पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ कर 313 हो गई है। अब तक इस मामले में 22 एफआईआर दर्ज की हैं। माना जा रहा है कि अभी और एफआईआर दर्ज की जाएंगी। जानकरी के अनुसार किसान नेता योगेन्द्र यादव पर भी मामला दर्ज किया गया है।