देश भर में हुईं 23 करोड़ से ज्यादा कोविड जांच

नई दिल्ली। देश भर में कोविड के परीक्षणों की संख्या आज 23 करोड़ को पार कर गई है। अब तक 23,03,13,163 परिक्षण किए जा चुके हैं। देश में समग्र राष्ट्रीय पॉजिटिव दर 5.00 प्रतिशत से कम बनी हुई है। यह आज 4.98 प्रतिशत है। भारत में, प्रति दस लाख की आबादी पर प्रतिदिन 140 कोविड जांच की गई और दैनिक पॉजिटिव दर आज के अनुसार 3.37 प्रतिशत है।
दूसरी ओर, भारत तेजी से 4 करोड़ के करीब टीकाकरण करने के नजदीक पहुंच रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह 7 बजे तक 6,15,267 सत्रों के माध्यम से 3,71,43,255 कोविड-19 टीके की खुराक दी गई है। अब तक 75,68,844 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 46,32,940 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं। वहीं 77,16,084 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहला और 19,09,528 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है। 1,28,58,680 लाभार्थियों की उम्र 60 साल से अधिक हैं जबकि 24,57,179 लाभार्थी वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं।भारत में आज कोरोना के कुल सक्रिय मामले (केसलोड) 2,52,364 हैं। भारत में इस समय सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 2.20 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केसलोड) में 17,958 मामले दर्ज किये गए।