मुंबई में कोरोना कहर: मिले केस 5 हजार

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं मुंबई भी हर रोज बढ़ते मामलों में नया रिकॉर्ड कायम कर रहा है। इस बीच आज मुंबई में लगातार दूसरी बार 5 हजार से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं। मामलों की संख्या में एक और रिकॉर्ड-ब्रेक करते हुए मुंबई ने गुरुवार को 5,504 नए संक्रमणों की पुष्टि की, जो महामारी की शुरुआती दिनों के बाद से एक दिन में अब तक की सबसे अधिक संख्या है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,504 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 2,281 लोग बीमारी से ठीक हुए है और 14 लोगों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें, तो फिलहाल शहर में कुल 33,961 एक्टिव मामले मौजूद हैं। इससे पहले बुधवार को भी शहर में 5,185 नए संक्रमण दर्ज किए गए थे, जो मार्च 2020 के बाद सबसे बढ़ी वृद्धि थी।