किसानों का भारत बंद शुरू: कई हाईवे किए जाम

नई दिल्ली। कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। 100 से अधिक दिन हो चुके हैं और इसी क्रम में शुक्रवार, 26 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद का आह्वान किया है। सुबह 6 बजे तक शाम 6 बजे तक यानी 12 घंटों का यह राष्ट्रव्यापी बंद है। किसानों का कहना है कि इस दौरान वे सडक़ों पर जाम लगाएंगे, सडक़ तथा रेल परिवहन रोका जाएगा। किसानों का कहना है कि जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहां वे प्रदर्शन नहीं करेंगे। बंद का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से सटी यूपी की सीमाओं, राजस्थान और मध्य प्रदेश में नजर आ सकता है।
दिल्ली यूपी बॉर्डर यानी गाजीपुर बॉर्डर से खबर आ रही है। यहां किसानों में सडक़ जाम कर दिया है। वाहनों का वापस लौटाया जा रहा है। किसान झंडे और तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। तख्तियों पर लिखा है- काले कानून वापस लो।