कांग्रेस के लल्लू बोले: एसपी में टूट, बीजेपी बिखरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार बंधुओ से वार्ता करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी टूट रही है, वही सत्ताधारी भाजपा पूरी तरह बिखर रही है, बारी-बारी से जनता को भृमित कर सत्ता में आने वाले सपा व भाजपा जैसे दलों के भ्रष्टाचार, अपराध, घोटालेबाजी के कारण ऊब चुकी है, संकट के विपरीत काल में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों पर सडक़ से सदन तक संघर्ष कर रही है वही सेवा सत्याग्रह के माध्यम से कोरोना जैसी महामारी की विभीषिका में उसके कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद करने में लगे है, समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अनिल यादव द्वारा अपने समर्थकों सहित आज श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व व कांग्रेस की विचारधारा में आस्था व्यक्त कर सदस्यता ग्रहण के मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और प्रदेश को बर्बादी, बदहाली, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार से बचाकर उसके गौरव को पुन: स्थापित करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सपा व भाजपा पर बरसते हुए कहा कि पिछले तीन दशकों से इन्होंने बारी-बारी से जनादेश का अपमान किया है और प्रदेश को बदहाल बनाने, बेरोजगारों से धोखा करने, नौकरियों में घोटाले करने व भर्तियों को लटकाए रखने व अपराधियों को खुलकर संरक्षण देकर प्रदेश की भरपूर उपेक्षा की है, कांग्रेस अपनी मजबूत विचारधारा व जनसरोकारों के बूते श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में जनादेश प्राप्त करने में सफल रहेगी व प्रदेश के गौरव को पुन: स्थापित कर बदहाल व्यवस्था को पटरी पर लाकर महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार और किसानों को उत्पीडऩ से मुक्त वातावरण में विकास के मार्ग पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनविरोधी शासन काल में हत्या, सामूहिक बलात्कार, महिला उत्पीडऩ, लूट, बेरोजगरी, महंगाई के विरुद्ध श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में चट्टान की तरह अडिग होकर कांग्रेस संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि इसलिये लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरो से देख रहे है और जनता सत्ता में रहकर प्रदेश को बदहाल बर्बाद करने वाले दलों को सबक सिखांने का मन बना चुकी है।