दिल जीत लेगी चिपलुन की मेहमान नवाजी

chplun
फीचर डेस्क। महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में एक पर्यटन स्थल है चिपलुन। यह अरब सागर के पश्चिमी घाट के पास है। समुद तट के पास होने के कारण यहां सालभर मौसम गर्म और ठंडा दोनों प्रकार का रहता है। वाशिष्टि नदी के किनारे बसा होने के कारण यहां पर्यटक ट्रेकिंग और नौका विहार दोनों का आनंद ले सकते हैं। पड़ोसी महानगरों से आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट यहां की तेज रफ्तार जिंदगी से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं।
पिछले कुछ सालों से चिपलून ने अपने को मिनी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया है। जो भी पर्यटक मुंबई से गोवा जाते हैं वो यहां जरूर आते हैं। पुणे और कोल्हापुर से भी चिपलून बड़ी ही आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां आकर व्यक्ति उम्दा क्षण बिता सकता है। यहां का स्थानीय खाना और गणपति पुले, कर्णेश्वर मंदिर और समुद्र तट जैसे आकर्षण इस जगह को और भी आकर्षक बनाते हैं। यहां के स्थानीय निवासियों का स्वभाव बड़ा ही मैत्रीपूर्ण हैं। यहां के लोग किसी भी माहौल में जल्दी ढलने वाले हैं उन्हें इस बात की बिलकुल भी परवाह नहीं है की देश के किस कोने से आप ताल्लुख रहते हैं इनकी मेहमान नवाजी आपका दिल जीत लेगी।
भगवान परशुराम का जन्मस्थल होने के कारण इस जगह का नाम चिपलुन पड़ा है जहां कई प्रमुख मंदिर भी हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। चिपलुन में गोवालकोट नाम का किला भी है जिसका निर्माण छत्रपति शिवाजी ने 1670 में कराया था। चिपलुन महत्वपूर्ण पर्यटन मूल्यों की पेशकश करता है जिस कारण सप्ताहांत के दौरान ढेर सारे पर्यटकों को यहां देखा जा सकता है।