अफगानिस्तान के प्रेसीडेंट देश छोड़ कर भागे

डेस्क। अफग़़ानिस्तान के प्रेसीडेंट गनी और डिप्टी प्रेसीडेंट देश छोडक़र भाग गये हैं। सत्ता से बदखल होने से पहले सत्ता हस्तांतरण की एक अंतरिम व्यवस्था की जा रही है। इस बीच तालिबान ने कहा है कि वे महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करते हैं। तालिबान के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि महिलाओं को अकेले घर छोडऩे की अनुमति होगी। उन्हें शिक्षा के लिए और काम तक पहुंचने की अनुमति होगी। लेकिन उन्हें हिजाब पहनना होगा।
आपको बता दें कि तालिबान ने 1996 से 2001 तक शासन का भयानक उदाहरण स्थापित किया था। पहले के शासन में कोड़े मारना, पत्थर मारना तालिबान की सजा के सामान्य रूप थे। हालांकि जैसा कि रॉयटर्स ने बताया, प्रवक्ता ने कहा कि सजा पर नीति अदालतों पर निर्भर करेगी। प्रवक्ता ने कहा कि मीडिया को किसी की भी आलोचना करने की इजाजत होगी, लेकिन उन्हें चरित्र हनन में शामिल नहीं होना चाहिए। तालिबान की वापसी अफगान महिलाओं के लिए एक दु:स्वप्न जैसा है। हाल ही में जब कंधार में तालिबान विद्रोहियों ने अज़ीज़ी बैंक के कार्यालयों में प्रवेश किया तो वहां काम करने वाली नौ महिलाओं को जाने का आदेश दिया है। तालिबान ने कहा कि पुरुष रिश्तेदार उनकी जगह ले सकते हैं।