केशव बोले: अखिलेश देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

सीतापुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसा। कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। सपनों को देखने से किसी को रोका नहीं जा सकता। 2014 का उनका बयान याद करियेगा। लोकसभा में क्या दावा कर रहे थे और 2019 में तो बुआ भतीजे मिलकर प्रधानमंत्री की ही शपथ लेने जा रहे थे। कहा कि जनता का आर्शीवाद भाजपा के साथ है। हम लोग 300 से ज्यादा सीटे जीतेंगे।
उप मुख्यमंत्री शनिवार 11.45 पर सीतापुर पहुंचे और नगर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में जिले में स्थापित योजनाओं का लोकार्पण किया। 190 योजनाओं के लोकार्पण में जिले के सभी क्षेत्रों से जुड़ी सडक़ें शामिल की गईं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिले को गुणवत्तापूर्ण सडक़ों की सौगात दी जा रही है।