विजयनगर पुलिस की सजगता से पकड़ी गई महिला चोर

श्यामल मुखर्जी, गाजियाबाद। जनपद के विजयनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। सप्ताहिक बाजार में महिला सामान खरीदने के लिये आई थी। सामान खरीदते समय सम्राट चौक के पास से महिला चोर ने महिला का मंगलसूत्र तोड़ लिया। जैसे ही महिला चोर ने महिला का मंगलसूत्र तोड़ा वैसे ही महिला चिल्लाने लगी। तभी महिला चोर ने अपनी दूसरी महिला साथी को मंगलसूत्र दे दिया जो भीड़ का फायदा उठाकर भाग गई। महिला की मदद की पुकार सुनकर सम्राट चौक पर खड़े पुलिसकर्मी महिला की मदद के लिये पहुच गये। पुलिस ने तुरंत महिला चोर को पकड़ लिया और थाने ले गये। महिला चोर ने पूछताछ में अपनी पहचान बता दी है। विजयनगर पुलिस महिला चोर की साथी को ढूंढ रही है।