देश के तीन राज्यों में हर वयस्क को लगा टीका

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और दादरा नगर हवेली, इन तीनों ही राज्यों में हर वयस्क को कोरोना का पहला टीका लग चुका है। गुरुवार को हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के अलावा अब सिक्किम और दादर एवं नागर हवेली में भी हर वयस्क को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लग गया है। इस तरह से देश में कोरोना से जंग की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। देश में अब तक 66 करोड़ 74 लाख से ज्यादा कोरोना टीके लग चुके हैं। इनमें से 51,38,05,787 करोड़ लोगों को पहली डोज लगी है। इसके अलावा 15 करोड़ 36 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा टीका भी लग चुका है।
राज्यवार बात करें तो अब तक सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 7,51,29,502 टीके लग चुके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है, जहां 6 करोड़ से ज्यादा टीके लगे हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 4,76,47,071 और गुजरात में भी करीब इतनी ही डोज लगाई गई हैं। राजधानी दिल्ली में भी टीकाकरण तेजी से चल रहा है। अब तक दिल्ली में 1,37,66,415 टीके लग चुके हैं। टीकाकरण के मामले में टॉप 10 राज्यों की बात करें तो यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के अलावा राजस्थान, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और बिहार शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश भी इस लिस्ट में हैं।