झारखंड: नमाज कक्ष को लेकर बीजेपी का हमला, पुतला जलाया

रांची। झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए विधानसभाध्यक्ष द्वारा ‘नमाज कक्ष’ आवंटित किए जाने के आदेश के विरोध में रविवार को मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो का पुतला दहन किया है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रांची में आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने साजिशन एक तरफ मंदिरों में पूजा पर रोक लगा रखी है, वहीं दूसरी ओर एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए विधानसभा भवन में नमाज अदा करने के लिए कक्ष आवंटित कर तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया है, जिसके विरोध में रविवार को प्रदेश बीजेपी ने पूरे राज्य में सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री सोरेन एवं विधानसभाध्यक्ष महतो का पुतला दहन किया।