सोनू सूद के खिलाफ आयकर ने बढ़ा जांच का दायरा

मुंबई। आयकर विभाग ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच का दायरा बढ़ा दिया है और शुक्रवार को मुंबई, नागपुर और जयपुर में उनके कई परिसरों पर छापेमारी की गई। जबकि इससे पहले मुंबई और लखनऊ में कम से कम आधा दर्जन स्थानों पर बुधवार को कार्रवाई की गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विभाग ने बुधवार को 48 वर्षीय अभिनेता और उनसे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी जो जारी है। उन्होंने कहा कि तलाशी अब मुंबई, नागपुर और जयपुर में और स्थानों पर की जा रही है। मुंबई और लखनऊ में कम से कम आधा दर्जन स्थानों पर बुधवार को कार्रवाई की गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सूद से जुड़ा एक रियल इस्टेट सौदा और कुछ अन्य वित्तीय लेनदेन विभाग की जांच के दायरे में हैं। अभिनेता ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचने में मदद कर सुर्खियां बटोरी थीं।