व्यवस्था परिवर्तन में युवाओं की बड़ी भूमिका: राजेन्द्र चौधरी

rajendra sp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि दिल्ली सरकार वादे तोड़ रही है जबकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार वादे निभा रही है। डा0 लोहिया और मुलायम सिंह यादव के बताये रास्ते पर उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार चल रही है। अखिलेश यादव ने अवरूद्ध राजनैतिक आर्थिक व्यवस्था को गतिमान किया है। यथास्थितिवादी, परिवर्तन विरोधी और सामाजिक सद्भाव विरोधी ताकतों के खिलाफ हमारा वैचारिक संघर्ष है। यह लड़ाई 5 साल की नहीं है, समाज और व्यवस्था परिवर्तन का संघर्ष अभी लम्बा चलना है जिसमें नौजवानों की बड़ी भूमिका होगी। उन्हें अखिलेश यादव के ऊर्जावान नेतृत्व में वैकल्पिक राजनीति की दिशा तय करनी होगी।