लखीमपुर खीरी में टिकैत भरेंगे हुंकार: अखिलेश भी जायेंगे

डेस्क। लखीमपुर खीरी में भाजपा नेताओं से टकराव के बाद शुरू हुआ बवाल जल्द थमने की संभावना नहीं दिख रही है। लखीमपुर खीरी जंग का नया मैदान बनने जा रहा है। राकेश टिकैत भी किसानों के जत्थे के साथ दिल्ली बार्डर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर हमला किया गया। उन पर फायरिंग की गई है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव भी कल लखीमपुर जायेंगे।
भारतीय किसान यूनियन ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से राकेश टिकैत की रवानगी की जानकारी देने के साथ ही बताया कि केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय टेनी के बेटे की कार से तीन किसानों की मौत हो गई है। किसान नेता तजेंद्रर सिंह विर्क घायल हैं।हालांकि अभी तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।