उत्तम बोले: बीजेपी सरकार का चरित्र समाज विरोधी

झांसी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज किसान-नौजवान पटेल यात्रा के तहत झांसी में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का चरित्र समाज विरोधी है। किसान और नौजवान बेहाल हैं। जनता के हित में कोई कार्य नहीं हो रहा। प्रदेश के विकास को भाजपा ने रोक दिया है। संविधान को कमजोर करने में भाजपा रोज दुष्चक्र रच रही है। ऐसे में प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए समाजवादी सरकार बेहद जरूरी है। जनता का भरोसा श्री अखिलेश यादव में है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर ही लोकतंत्र की रक्षा होगी। इस अवसर पर सर्वश्री अखिलेश कटियार, नागेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्रपाल यादव, आर.पी. निरंजन, नवीन धवन बंटी, जीतू यादव, सुन्दर दास यादव, रमा आर्य, नीता सचान, मिथलेश कटियार, डॉ0 निर्भय पटेल, उदय प्रकाश यादव, याश मोहन पटेल, बंटी यादव, कृष्णा पटेल, सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।