गोवा में गरजे एके: कांग्रेस-बीजेपी दोनो भ्रष्ट

डेस्क। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल सहित कई नेता चुनावी राज्य का दौरा कर रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने यहां रैलियों को संबोधित किया था।आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को भ्रष्ट बताया है। उन्होंने गोवा में कहा, ”यही कारण है कि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करती। वे जानते हैं कि अगर वे बोलेंगे तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। भाजपा के पिछले 10 वर्षों के शासन में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री या मंत्री के खिलाफ एक भी मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया?”