प्रज्ञा ठाकुर के बिगड़े बोल: अजान से साधु-संतों का होता है ध्यान भंग

भोपाल। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एकबार फिर विवादास्पद बयान देकर राजनीतिक माहौल में गरमाहट ला दी है। इस बार नमाजों से होने वाली अजान के शोर पर आपत्ति जताई है और कहा कि इससे न केवल साधु-संतों का ध्यान भंग होता है बल्कि मरीजों को भी परेशानी होती है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंगलवार की रात को राममंदिर के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में अजान के शोर पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला किया। उन्होंने कहा कि सुबह पांच बजे के आसपास तेज आवाजें आने लगती हैं। इससे तमाम बीमारियों के मरीजों की नींद खुल जाती है और उन्हें तकलीफ होती है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में साधु-संतों का साधना का समय भी होता है और आरती भी उसी दौरान होती है। इसके बाद भी सुबह सुबह तेज आवाजें आती रहती हैं।