आदि महोत्सव 2021 के लिए कू ऐप ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी की

डेस्क। भारत का मल्टी-लैंग्वेज माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘कू’ आदिवासी सहकारी विपणन विकास संघ, जनजातीय मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के साथ, आदि महोत्सव 2021 के लिए सहयोग कर रहा है। यह एक राष्ट्रीय आदिवासी उत्सव है, जो 16 से 30 नवंबर, 2021 तक नई दिल्ली में होने वाला है, जिसमें कू सहयोग कर रहा है। कू ऐप, आदि महोत्सव का सोशल मीडिया पार्टनर है, जो आदिवासी संस्कृति, व्यंजन, शिल्प और वाणिज्य की भावनाओं को जीवंत करने का सटीक माध्यम बना है। आदिवासी सहकारी विपणन विकास संघ और क्षेत्रीय ऑडियंस के दृष्टिकोण से कू का काफी महत्व है। इसके सहयोग से विभिन्न क्षेत्रीय ऑडियंस तक यह महोत्सव पहुँच सकेगा। अपने ऑफिशियल हैंडल से कू करते हुए, उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि कू ऐप आदि महोत्सव वर्ष 2017 में शुरू हुई एक सफल वार्षिक पहल है। यह भारत में आदिवासी समुदायों की समृद्ध संस्कृति से लोगों को परिचित कराने का एक सार्थक प्रयास है। 2021 का संस्करण भारत की विभिन्न जनजातियों की विविध विरासतों को उनकी कला, हस्तशिल्प, प्राकृतिक उपज और व्यंजनों के उदार मिश्रण के माध्यम से प्रदर्शित करेगा। इस पहल में 200 से अधिक स्टॉल होंगे और 15-दिवसीय कार्यक्रम में 1,000 से अधिक आदिवासी कारीगरों की भागीदारी होगी। कू को मार्च 2020 में भारतीय भाषाओं के एक बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया गया था और अब इसके 15 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं, जिनमें प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हैं। अनेक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध, भारत के विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपनी मातृभाषा में स्वयं को अभिव्यक्त कर सकते हैं। एक ऐसे देश में, जहाँ भारत का केवल 10त्न हिस्सा अंग्रेजी बोलता है, को एक ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की अत्यधिक आवश्यकता है, जो भारतीय उपयोगकर्ताओं को व्यापक भाषा अनुभव प्रदान कर सके और उन्हें एक-दूसरे से जुडऩे में मदद कर सके। कू उन भारतीयों की आवाज़ के लिए सशक्त मंच प्रदान करता है, जो भारतीय भाषाओं को पसंद करते हैं।