नोएडा लौटे कई विदेशी लापता

नोएडा। विदेश से लौटे 19 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में विदेश से लौटा एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला है। अब तक 2076 लोग नोएडा-ग्रेटर नोएडा लौटे हैं। विदेश से लौटे 500 से ज्यादा लोगों की जानकारी अभी भी नहीं मिल पाई है। विदेश से आने के बाद जिन लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है उनमें से कईयों के संपर्क नंबर और पता स्पष्ट नहीं है। जिससे उनसे संपर्क करने में परेशानी आ रही है। ऐसे लोगों के मोबाइल बंद हैं। सेक्टर-26 में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेश से लौटे एक व्यक्ति की जानकारी जुटाने गई थी। वहां जाकर पता चला कि वह नहीं हैं, उनका संपर्क नंबर भी नहीं दिया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद उनका संपर्क नंबर मिला तो पता चला कि वह मुंबई में किसी शादी में शामिल होने गए हैं। उनसे वहीं आरटीपीसीआर की जांच करा रिपोर्ट भेजने की बात कही गई है।