यूपीसीसी चीफ लल्लू गिरफ्तार: किशोरी मामले पर दे रहे थे धरना

अमेठी। मारपीट की शिकार दलित किशोरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को बिना अनुमति के जन आक्रोश मार्च निकालने पर पुलिस ने रोका जिसके बाद वह गांधी चौक के पास धरने पर बैठ गए। जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपर निवासी एक दलित किशोरी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें किशोरी को दो युवक बेरहमी से पीट रहे थे। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वीडियो ट्वीट करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने को लेकर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। हालांकि बुधवार की शाम तक पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गुरुवार को राजनीति शुरू हो गई।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू अमेठी के रामलीला मैदान पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और उसके बाद जन आक्रोश मार्च लेकर आगे बढ़े।