अमरिंदर की पार्टी को मिला निशान: हॉकी स्टिक व बॉल

डेस्क। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को हॉकी स्टिक और बॉल का चुनाव चिन्ह मिला है। बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को चुनाव चिन्ह देता है। 117 सदस्यीय विधानसभा सीटों वाले पंजाब में सभी सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में पूरा हो जाएगा। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होगा। 10 मार्च को पंजाब समेत सभी 5 राज्यों में वोटों की गिनती होगी।